
Organic farming
बिहार : अब राज्य में ही जैविक खेती की मान्यता
प्रमाणीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया
पटना। बिहार में जैविक खेती करने वाले किसानों के लिए एक खुशखबरी है। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रमाण-पत्र देने के लिए बिहार राज्य बीज एवं जैविक प्रमाण एजेंसी (बसोका) को मान्यता दे दी गई है।
बिहार सरकार का भी मानना है कि इससे राज्य में जैविक खेती को लेकर तेजी आएगी। बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि बसोका ही अब राज्य में जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रमाणित करेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संस्थान कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की ओर से मूल्यांकन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड को जैविक प्रमाणन के लिए प्रमाणन संस्थान के रूप में मान्यता देने की अनुशंसा कर दी। बोर्ड की बैठक में बसोका को प्रमाणीकरण के लिए मान्यता दे दी गई।
प्रमाणीकरण सरल
गौरतलब है कि इस से पहले बिहार में किसानों को मान्यता लेने के लिए सिक्किम से संपर्क करना पड़ता था। उल्लेखनीय है कि जैविक खेती में सबसे महत्वपूर्ण काम प्रमाणीकरण का होता है। प्रमाणीकरण की प्रक्रिया को अब सरल बना दिया गया है।
जैविक कॉरिडोर
कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के 12 जिलों में जैविक कॉरिडोर बनाया गया है, जिसमें गंगा किनारे खेती करने वाले किसानों को जैविक खेती के लिए अनुदान देने, खेतों को तीन वर्ष में जैविक खेती योग्य बनाने से अंगीकरण और प्रमाणीकरण का काम किया जाता है।
Published on:
04 Jan 2020 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
