
जयपुर। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने एक बार फिर राज्य की गहलोत सरकार के 4 साल के शासन पर हमला बोला है। अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार के जंगलराज से जन-जन मेंआक्रोश है। खासकर युवाओं और किसानों में सरकार को लेकर भयंकर गुस्सा है। किसानों और युवाओं ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकना है और उसके बाद 20 सालों तक कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। अरुण सिंह ने आज प्रदेश BJP मुख्यालय मीडिया से बातचीत बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो गहलोत सरकार के कुशासन से त्रस्त न हो, राजस्थान के जन-जन के मन में गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश है।
4 साल में 16 पेपर लीक हुए
अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार में जंगलराज का आलम क्या है इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि 4 साल के शासन में 16 बार पेपर लीक हुए हैं। पेपर लीक गैंग से जुड़े लोग खुले घूम रहे हैं। जंगलराज के कारण राजस्थान में उद्योग स्थापित नहीं हो रहे हैं। राजस्थान में भ्रष्ट अधिकारियों का बोलबाला है, ईमानदार अधिकारियों को साइडलाइन किया हुआ है।
जन-जन की यात्रा बनी जनाक्रोश यात्रा
अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार के 4 साल के कुशासन के विरोध में जनाक्रोश यात्रा लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूरी हो चुकी है। यह यात्रा जन-जन की यात्रा बन चुकी है। 1 लाख 15 हजार किलोमीटर चलकर जनाक्रोश यात्रा ने देश की में इतिहास बनाया है, यह पहली ऐसी यात्रा है जिसने इतना लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा ऐतिहासिक रही है और राजस्थान में यात्रा को अभूतपूर्व व्यापक समर्थन मिला है। जनाक्रोश यात्रा गहलोत सरकार की विदाई का प्रमुख कारण बनेगी। जनाक्रोश यात्रा की सफलता से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर उनके मंत्री विधायकों तक हिले हुए इसलिए जनाक्रोश यात्रा को लेकर अनर्गल बयानबाजी करते हैं।
पहले ही कड़ी कार्रवाई होती तो 16 पेपर लीक नहीं होते
वहीं पेपर लीक के आरोपी की बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाई जाने को लेकर अरुण सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार के 4 साल के शासन में 16 बार पेपर लीक हुए हैं। अगर अब से पहले पेपर लेकर के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो जाती है तो लाखों अभ्यर्थियों के सपनों पर पानी नही फिरता।
शिकायतों के पत्र देंगे मुख्यमंत्री को
वहीं जनाक्रोश यात्रा के रथ में लगे शिकायत पेटी में आई शिकायतों को लेकर अरुण सिंह ने कहा कि शिकायत पेटी में आई शिकायतों के बंडल तैयार किए जा रहे हैं और फिर उन्हें गाड़ियों में भरकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमुख तौर पर पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं जैसी समस्याओं की शिकायतें ज्यादा है। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के जरिए एक करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क किया गया है और 92 लाख आरोप पत्रक वितरित किए गए हैं।
वीडियो देखेंः- मतभेद है.. मनभेद नहीं.. भाजपा प्रभारी Arun Singh का कबूलनामा | Hindi News | Rajasthan Patrika
Published on:
09 Jan 2023 02:50 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
