प्रसून आए तो हालात होंगे भंसाली जैसे
फिल्म पद्मावत का उग्र विरोध कर रही करणी सेना ने फिल्म सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी का विरोध करने की चेतावनी दे रखी है। करणी सेना के अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह कालवी को नहीं आने देंगे और सरकार भी ऐसा ही चाहती है। हम तो भडक़े हुए लोग है, जबकि जोशी लाल कपड़े जैसे। वहीं सेना के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने साफतौर पर कहा कि यदि प्रसून जोशी जयपुर आए तो उनका हाल भी संजय भंसाली जैसा ही होगा। हमारे मन में उनके प्रति प्रेम नहीं है और जब किसी के प्रति प्रेम नहीं होता तो उसके प्रति करणी सेना क्या करती है, यह सब जानते हैं। सीधा-सीधा सा है कि ‘पधारो म्हारे देश‘ का नारा जोशी पर लागू नहीं होता है।