
जयपुर/नई दिल्ली।
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान इतना बौखला गया है कि वह भारत की हर सैन्य गतिविधियों की निगरानी में लगा हुआ है। भारतीय सेना की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पाक लगातार ड्रोन भारतीय सीमा भेज रहा है। आए दिन राजस्थान में भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ कर रहे है। हालांकि भारतीय सेना इस पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। सेना द्वारा पाकिस्तानी ड्रोनों को मार गिराया और वापस भगाया जा रहा है। राजस्थान के सरहदी इलाकों में रहने वाले ग्रामीण भी भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। इससे घबराए पाकिस्तान ने अब एक बार फिर अपनी खोटी मंशा दिखाते हुए भारत से सटी सीमा पर अपने एफ-16 लड़ाकू विमान की नई टुकड़ी तैनात कर दी है। इतना ही नहीं आतंकी कैंप भी अब अंदरूनी संघ प्रशासित कबायली इलाकों (एफएटीए) में पहुंचा दिए हैं। बताया जा रहा है कि इन कैंपों तक भारतीय वायुसेना की पहुंच अब पहले से कठिन हो गई है।
खबरों के अनुसार वायुसेना ने इसे लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से और हथियारों के ताजा जखीरे जुटाने को कहा है। दरअसल, सीमा पर तनाव के कारण पाकिस्तान से सटी सीमा पर वायुसेना हाईअलर्ट पर है और मिसाइलों से लैस लड़ाकू विमान लगातार गश्त कर रहे हैं। इससे मिसाइलों की आयु घटती जाती है। वायुसेना ने सरकार से हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की तुरंत आपूर्ति की मांग की है।
जानें अब तक की घटनाएं
-4 मार्च को अनूपगढ़-घड़साना क्षेत्र में सुखोई विमान ने पाकिस्तानी ड्रोन को मिसाइल से हमला कर जमींदोज कर दिया था जिसका मलबा पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरा था।
-8 मार्च को पाकिस्तानी ड्रोन श्रीगंगानगर के सीमा सुरक्षा बल के रेणुका चौकी के पास देखा गया जो सेना की फायरिंग के बाद वापस लौट गया था।
-9 मार्च को श्रीगंगानगर के ही फतूही गांव में ड्रोन दिखा जिसे सेना ने मार गिराया।
10 मार्च को हिन्दुमलकोट व कोठां क्षेत्र में तीन पाकिस्तानी ड्रोन दिखे थे जो सेना की फायरिंग के बाद वापस भाग गए थे।
Updated on:
21 Mar 2019 12:14 pm
Published on:
21 Mar 2019 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
