25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी नेताओं पर दुष्कर्म का आरोप

अपने साथ हुई कथित ज्यादतियों का जिक्र कर एक अमरीकी महिला ब्लॉगर ने पाकिस्तान की राजनीति में तूफान ला दिया है। पाकिस्तान में रह रहीं एक अमरीकी ब्लॉगर सिंथिया डान रिची ने सोशल मीडिया के जरिए न केवल पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन पर भी बदसुलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Dhairya Kumar Mishra

•

Updated: 7 Jun 2020, 12:40 AM IST

पाकिस्तानी नेताओं पर दुष्कर्म का आरोप

पाकिस्तानी नेताओं पर दुष्कर्म का आरोप

इस्लामाबाद. अपने साथ हुई कथित ज्यादतियों का जिक्र कर एक अमरीकी महिला ब्लॉगर ने पाकिस्तान की राजनीति में तूफान ला दिया है। पाकिस्तान में रह रहीं एक अमरीकी ब्लॉगर सिंथिया डान रिची ने सोशल मीडिया के जरिए न केवल पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन पर भी बदसुलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं।फेसबुक पर एक लाइव वीडियो में उन्होंने कहा कि तब वे राष्ट्रपति भवन में रहती थीं। अपने वीजा के लिए रहमानी से मिलने उनके घर गई थीं, जहां उन्हें ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया था और दुष्कर्म किया गया। सिंथिया ने शनिवार को कई ट्वीट किए। पिछले कुछ दिनों से लगातार पीपीपी नेताओं पर हमला कर रहीं सिंथिया ने कहा है कि वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। अब वे चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि पीपीपी सहित कई सियासी पार्टियों के नेताओं ने उनका शोषण किया। यह 'रेप-कल्चरÓ बंद होना चाहिए। उधर, पीपीपी ने बेनजीर पर एक ट्वीट के बाद सिंथिया के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई है।