
Palace on Wheels Earnings: कोरोना के बाद लगातार दो साल तक घाटे का सौदा रही पैलेस ऑन व्हील्स अब पर्यटन निगम को मुनाफा कमा कर दे रही है। ट्रेन नौ माह से ठेके पर चल रही है और निगम के खजाने में करोड़ों रुपए का राजस्व भी आने लगा है। अभी तक निगम के खजाने में 4 करोड़ रुपए आ चुके हैं और 31 मार्च तक 6 करोड़ रुपए का राजस्व मिलेगा। निगम अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब ट्रेन ठेके पर चल रही है और निगम को मोटा राजस्व भी मिल रहा है।
पर्यटन निगम के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन घाटे में चले या फायदे में, निगम को 5 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद ट्रेन के संचालन से ठेकाफर्म की जितनी कमाई होगी, उसका 18.5 प्रतिशत हिस्सा भी निगम को मिलेगा। निगम अधिकारी भी चाह रहे हैं कि ट्रेन खूब चले जिससे मोटा राजस्व निगम को मिलता रहे।
यह भी पढ़ें : लाम्बा गांव से हेलिकॉप्टर से बारात लेकर निकले दूल्हे राजा
कोरोना से पहले पैलेस ऑन व्हील्स का संचालन निगम अपने स्तर पर करता था। सालाना जब हिसाब-किताब लगाया जाता तो कमाई का आधा खर्च का हिसाब सामने आता। ट्रेन से सालाना 4 करोड़ की कमाई होती थी और इसमें से 2 करोड़ से ज्यादा इसके संचालन पर ही खर्च होते थे। जबकि इस वर्ष टेंडर की शर्तों के अनुसार निगम को बिना किसी खर्च के 6 करोड़ रुपए मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : पुलिस को देख चालक ने भगाया तो टोल नाके से टकराया डम्पर, देखे Live video...
निगम अधिकारियों ने ठेका फर्म को निर्देश दिए हैं कि विदेशों में ट्रेन की ब्रांडिंग और प्रमोशन हो। फर्म अब लंदन और यूरोप में सेल्स ऑफिस खोलने की तैयारी कर रही है।
Published on:
19 Feb 2024 08:11 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
