
Photo- Patrika Network
Rajasthan Panchayat Elections: जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त हुए पदों को भरने के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, डीग जिले की पहाड़ी और कामां तथा करौली जिले की मासलपुर पंचायत समिति के प्रधान पदों पर 23 अगस्त को चुनाव होंगे, जबकि बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़), खैराबाद (कोटा) और खैरवाड़ा (उदयपुर) में उपप्रधान पद के लिए 24 अगस्त को मतदान होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग की मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव नलिनी कठोतिया ने बताया कि 1 जनवरी से 31 मई 2025 के बीच विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों को भरने के लिए उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इसके अलावा राज्य की 14 पंचायत समितियों में सदस्य पद के लिए भी चुनाव होंगे।
गुढ़ामलानी (वार्ड 22), चौहटन (22), राजगढ़ – चूरू (15), सीमलवाड़ा (16), जमवारामगढ़ (27), भणियाणा (11), चितलवाना (12), बावड़ी (20), मासलपुर (2), मंडरायल (6), फतेहपुर (6), खेरवाड़ा (12), झाड़ोल (2) और सायरा (6)।
-अधिसूचना जारी 5 अगस्त, मंगलवार
-नामांकन की अंतिम तिथि 11 अगस्त, सोमवार (सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक)
-नामांकन पत्रों की जांच 12 अगस्त, मंगलवार
नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 अगस्त, बुधवार, दोपहर 3 बजे तक
सदस्य पद के लिए मतदान 21 अगस्त, सुबह 7 से शाम 5 बजे तक
मतगणना (सदस्य पद): 22 अगस्त, शुक्रवार, सुबह 9 बजे से
प्रधान पद के लिए मतदान: 23 अगस्त
उपप्रधान पद के लिए मतदान 24 अगस्त
आयोग ने सभी जिलों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन, संवीक्षा और मतदान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल और आचार संहिता का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा।
Updated on:
1 Aug 2025, 9:05 PM IST
Published on:
1 Aug 2025, 8:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.