4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंचों की शिकायत पर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

जयपुर जिले की पंचायत समिति जालसू के विकास अधिकारी बाबूलाल यादव को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किया नोटिस। वहीं, बीडीओ यादव का कहना है कि मैं लगातार फील्ड में हूं।

2 min read
Google source verification
सरपंचों की शिकायत पर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

सरपंचों की शिकायत पर बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

सुरेंद्र बगवाड़ा, जयपुर

लॉकडाउन में जनता की सेवा के लिए सरकार और भामाशाह दिन—रात एक कर रहे है। वहीं, क्षेत्रीय सरकारी सेवादार की सामने आ रही है। ऐसा मामला जयपुर जिले की जालसू ( Jalsu ) पंचायत समिति से सामने आया है। यहां के विकास अधिकारी बाबूलाल यादव पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने लापरवाही का आरोप लगाया। सरपंचों ने जिला परिषद जयपुर ( Zila Parishad Jaipur ) में शिकायत की। इस पर परिषद के अधिकारियों ने बीडीओ ( BDO ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस के अनुसार, बीडीओ पर कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने, आवश्यक फोन अटेंड नहीं करने और लॉकडाउन में लोगों को राशन सामग्री नहीं पहुंचाने का आरोप है। वहीं, बीडीओ यादव का कहना है कि मैं लगातार फील्ड में हूं। कोरोना के समय सुरक्षित रहने के लिए स्वयं का वाहन ही इस्तेमाल कर रहा हूं।

सरपंचों की सूचना बना आधार
नोटिस के अनुसार, पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने कोरोना की दिशा—निर्देशों की अवहेलना पर जिला परिषद को सूचना दी थी। रामपुरा डाबडी सरपंच ने बीडीओ के कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने, लॉकडाउन में क्षेत्र में सूखा राशन वितरण नहीं होने, क्षेत्रों में हाईड्रो कोलोराइड का छिड़काव कराने की शिकायत की थी। वहीं 8 अप्रेल को लगभग 3 घंटे तक मोबाइल बंद रखा, जो कि पंचायती राज विभाग के आदेशों का उल्लंघन है। नोटिस में लिखा है कि वाहन चालक भी स्वयं के घर पर होने और सरकारी वाहन गैराज में होने से भी फील्ड में नहीं पता चलता है।

बिना सूचना के कार्यालय से बाहर
बीडीओ पर नोटिस में बिना सूचना के कार्यालय छोड़ना भी बताया है। ना तो अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ना ही उपखंड अधिकारी को सूचना दी गई। यह लापरवाही राज्य कार्य के प्रति उदासीनता और घोर अनुशासनहीनता है। इसमें अब बीडीओ को तीन दिन में स्पष्टीकरण देना होगा। नहीं देने पर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

------------

मेरी ड्यूटी 21 से 26 मार्च तक जवाहर सर्किल थाने में लगाई थी गई। वहीं था। उसके बाद से लगातार पंचायत समिति क्षेत्र में रहा। जिन सरपंचों ने आरोप लगाए है, उनके क्षेत्र में राशन वितरित किए है। मोबाइल फोन सिर्फ एक घंटे बंद हुआ था। 9 अप्रेल को तो अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। अब नोटिस कैसे मिला, पता नहीं। — बाबूलाल यादव, बीडीओ, जालसू