5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज, राज्यसभा चुनाव के लिए पैनल होगा फाइनल

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा आज अपना पैनल तैयार करके दिल्ली भेजेगी। इसके लिए भाजपा कोर कमेटी की सुबह 9 बजे भाजपा मुख्यालय पर बैठक होगी।
2 min read
Google source verification
bjp meeting

bjp meeting

जयपुर। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा आज अपना पैनल तैयार करके दिल्ली भेजेगी। इसके लिए भाजपा कोर कमेटी की सुबह 9 बजे भाजपा मुख्यालय पर बैठक होगी। हालांकि होली का त्योहार होने की वजह से इस बैठक में कोर कमेटी के कुछ ही सदस्यों के हिस्सा लेने की संभावना है। यहां से तय किए गए पैनल को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा, वहां से ही नाम की घोषणा की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित कुछ ही सदस्य हिस्सा लेंगे। होली का त्योहार होने की वजह से ज्यादातर नेता अपने गृहक्षेत्र गए हुए हैं। बैठक में दिल्ली भेजे जाने वाले नामों को लेकर चर्चा की जाएगी।

पांच या इससे ज्यादा नेताओं के नाम इस पैनल में भेजे जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व से यह भी पूछा जाएगा कि तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएं या फिर केवल एक सीट पर ही प्रत्याशी उतारा जाए। इससे पहले भी कोर कमेटी की बैठक हो चुकी है, जिसमें राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हिस्सा लिया था।

ये हो सकते हैं नाम

प्रदेश भाजपा की ओर से जो पैनल भेजा जाएगा, उसमें वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सांसद विजय गोयल, नारायण पंचारिया का नाम शामिल हो सकता है। इनके अलावा पूर्व विधायक मोहन लाल गुप्ता, किरोड़ी सिंह बैंसला, अरुण चतुर्वेदी, सीआर चौधरी, अशोक परनामी सरीखे नेताओं के नाम भी चल रहे हैं।


तीन सीटों पर होना है चुनाव

राजस्थान की तीन सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है। इसमें विधायकों की संख्या के आधार पर दो सीटों पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है, जबकि एक सीट पर भाजपा की जीत तय है। नामांकन 13 मार्च को दाखिल होंगे, यही वजह है कि भाजपा होली के दिन पैनल तैयार करके केंद्र को भेज रही है।