
जयपुर
राजधानी शहर के खौह-नागोरियान पहाड़ी में अचानक पैंथर को देख हड़कंप का माहौल बन गया। पैंथर को देखने के लिए गुजर रहे वाहन चालक भी वहां रुकते रहे। जिसक चलते रोड पर जाम सा लग गया। पहाड़ी पर बैठे पैंथर को देखने के लिए आस-पास के लोग व आने-जाने वाले राहगीर रूक गए। जिसकी वजह से रोड़ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
जिसके बाद पुलिस ने आकर लोगों की भीड़ को हटाया और साथ ही रोड जाम भी खुलवाया। स्थानीय लोगों ने बताया दो-तीन दिन से पैंथर पहाड़ी पर घूम रहा हैं। इतना ही नहीं पेंथर को देख वहां मौजूद लोगों ने फोटो क्लिक करना और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।