18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आया पैंथर! मादा पैंथर जान बचाकर जंगल की ओर भागी, पत्थरों की मार से शावक हुआ बेसुध

बकरियों का शिकार कर खेतों में छिपे थे मादा पैंथर और शावक, लोगों ने मारे पत्थर।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Purohit

Jan 22, 2023

dungarpur.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के डूंगरपुर के मांडेला उपली गांव में एक मादा पैंथर के साथ उसका शावक नजर आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पैंथर और शावक को घेरकर पत्थर मारे, इस पर मादा पैंथर जंगल में भाग गई, लेकिन शावक एक पेड़ पर चढ़ गया। लोगों ने चारों तरफ से घेरकर शावक को पकड़ा और रस्सियों से उसके चारों पैर बांध दिए। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने शावक को कब्जे में लेकर डूंगरपुर पशु अस्पताल में इलाज करवाया।

खेतों में जाकर छिपे:
चौरासी थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह और हैड कांस्टेबल मनोहर सिंह ने बताया कि मांडेला उपली गांव में एक पैंथर ने बकरियों का शिकार किया। इसके बाद पैंथर और शावक खेतों में फसल के बीच जाकर छुप गए। शुक्रवार दोपहर के समय लोगों को पैंथर और शावक खेतों में नजर आए। इस पर लोग हल्ला मचाते हुए खेतों के चारों ओर इकट्ठे हो गए। लोगों के हल्ला करने पर पैंथर और उसका शावक भागने लगे।

शावक के बांधे पैर:
मादा पैंथर जंगल की तरफ भाग गई, लेकिन शावक भाग नहीं सका और एक पेड़ पर चढ़ गया। लोग भी पेड़ के चारों ओर इकट्ठे हो गए। लोगों ने घेरकर शावक को पकड़ लिया। इसके बाद शावक के चारों पैर रस्सियों से बांध दिए। सूचना पर चौरासी थाना पुलिस और आंतरी रेंजर चंद्रजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चोट लगने से पैंथर का शावक घायल होकर बेसुध हो गया। वन विभाग ने डेढ़ साल के पैंथर के शावक को कब्जे में लिया। इसके बाद पशु चिकित्सालय में उसका इलाज करवाया गया। डीएफओ सुगनाराम जाट ने बताया कि शावक अभी सुरक्षित हैं। इलाज के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।