10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gangster Laden : पपला गुर्जर का दुश्मन लादेन गिरफ्तार, हत्या, लूट, डकैती के साथ ब्याज का धंधा विक्रम लादेन

criminal gangs of Rajasthan : पपला गुर्जर गैंग का दुश्मन और हरियाणा-राजस्थान पुलिस का सिरदर्द बने शातिर बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन अपहरण कर फिरौती मांगने के साथ ही ब्याज पर रुपए देने का धंधा भी करता है। इसका खुलासा खुद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम की गिरफ्त में चल रहे आरोपी लादेन ने किया है। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट सहित 27 प्रकरण दर्ज हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
laden.jpg

criminal gangs of Rajasthan : पपला गुर्जर गैंग का दुश्मन और हरियाणा-राजस्थान पुलिस का सिरदर्द बने शातिर बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन अपहरण कर फिरौती मांगने के साथ ही ब्याज पर रुपए देने का धंधा भी करता है। इसका खुलासा खुद पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम की गिरफ्त में चल रहे आरोपी लादेन ने किया है। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, मारपीट सहित 27 प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी विक्रम उर्फ लादेन मूलतः पहाड़ी थाना बहरोड जिला अलवर का निवासी है। राजस्थान पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आखिर वह पिस्टल और कारतूस कहां से लेकर आया था। पुलिस अब पिस्टल देने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि राजस्थान में पांच सबसे खतरनाक गैंग है। इसमें से पांचवी गैंग लादेन की ही है।

ये हैं राजस्थान की खतरनाक गैंग
आनंदपाल गैंग
राजू ठेहट गैंग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग
संपत नेहरा गैंग
लादेन गैंग

राजस्थान में चलती है लादेन गैंग

आरोपी विक्रम उर्फ लादेन की खुद की गैंग है। वह राजस्थान के जिला अलवर, भिवाड़ी, भरतपुर, कोटपूतली, जयपुर, जयपुर ग्रामीण एवं दिल्ली, गुड़गांव और हरियाणा में सक्रिय है। आरोपी विक्रम पपला गैंग का विरोधी है और वर्चस्व को लेकर दोनों में रंजिश चलती रहती है। पुलिस का मानना है कि दोनों में गैंगवार की आशंका रहती है। आरोपी गैंगवार की वारदात करने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके साथी राहुल को भी पकड़ा है, उसके खिलाफ भी चोरी, लूट, अवैध हथियार और मारपीट करने के 17 प्रकरण अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।