एसओजी सूत्रों के मुताबिक, कनिष्ठ अभियंता पेपर लीक मामले में शिक्षक राजेन्द्र यादव, पटवारी हर्षवर्धन, लाइबेरियन राजेन्द्र कुमार यादव उर्फ राजू व शिवरतन मोट को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में राजेन्द्र उर्फ राजू ने बताया कि उसका उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा - में चयन हो गया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से जॉइन नहीं किया। पेपर लीक के माफिया जगदीश बिश्नोई के खात गुर्गे पंकज चौधरी उर्फ यूनिक भांभू ने उसे परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध करवा दिया था। भांभू ने पेपर कहां से लिया, इसकी जानकारी नहीं है। अनुसंधान में सामने आया कि शिक्षक राजेन्द्र यादव लंबे समय से पेपर लीक गिरोह से जुड़ा है। आरोपी राजेन्द्र के जयपुर में शांति नगर स्थित रवीन्द बाल मारती सी. सै. स्कूल में संपर्क है।