न्याय यात्रा सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजस्थान की सीमा में दानपुर पहुंचेगी, जहां से छोटी सरवन, पाड़ला होते हुए बांसवाड़ा शहर में आएगी। शहर में यात्रा नया बस स्टैंड, नई आबादी से हॉस्पिटल चौराहा, कुशलबाग मैदान से पुराना बस स्टैंड, कस्टम चौराहा होती हुई कॉलेज मैदान पहुंचेगी। यहां सभा होगी। सभा के बाद कूपड़ा होते हुए बोरवट, बड़ोदिया, कलिंजरा, भीलकुआं से गुजरात के झालोद में प्रवेश करेगी। बांसवाड़ा में विधायकों और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे।