19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधुनिक तकनीक से रूबरू हुए पेपर व्यापारी, हुब्बल्ली एसोसिएशन ने किया डांडेली पेपर मिल का दौरा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को कागज उद्योग की आधुनिक उत्पादन तकनीक और बदलते बाजार की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के उद्देश्य से डांडेली स्थित वेस्ट कोस्ट पेपर मिल लिमिटेड का औद्योगिक दौरा आयोजित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के करीब 60 सदस्यों ने पेपर मिल की उत्पादन प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। दौरे के दौरान सदस्यों ने अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से कागज निर्माण की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। मिल के अधिकारियों ने उत्पादन की विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण और आधुनिक तकनीक के उपयोग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।पेपर मिल के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक राजेंद्र जैन, प्रवक्ता राजेश तिवारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कागज की गुणवत्ता, बाजार मूल्य, उत्पादों में सुधार, नए उत्पादों की संभावनाओं तथा व्यापारियों के अनुभव और सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम ओ. साटीया ने सुझाव दिया कि पेपर मिल को बड़े और छोटे शहरों के वितरकों के लिए अपने उत्पादों की कीमत समान रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे बड़े शहरों से कम कीमत पर माल छोटे शहरों के बाजार में आने की समस्या दूर होगी और छोटे वितरकों के हितों की रक्षा हो सकेगी। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव अनिल एच. जैन, सह-सचिव मनोज अबानी, सलाहकार समिति सदस्य सोहनलाल डी. साकरिया तथा समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।