
बाड़मेर
मौत का एक पल ही कितने जीवन बर्बाद कर गया, इस खबर को पढ़कर आपके दिल भी पिघल जाएगा। उस पल को कोसेंगे आप भी जब ये हादसा हुआ होगा। बाड़मेर जिले की यह खबर आपको भी हैरान कर देगी। बाड़मेर जिले में एक सड़क हादसे में दम्पत्ति की मौत होने के बाद जब उनके शव सोमवार शाम उनके गांव में पहुंचे तो बेटियों इतना रोई, कि रोते रोते बहोश हो गई। बुजुर्ग अंधी मां को भी दुखद घटना का आभास हुआ तो वे भी रो रोकर बेहाल हो गईं। गांव वाले रात भर बेटियों और मां को संभालते रहे। पूरा घटनाक्रम बाड़मेर जिले के सिणधरी इलाके का है।
दरअसज बाड़मेर जिले में रविवार रात सड़क हादसा हुआ। एक नशेड़ी बोलेरो चालक ने परिवार के पांच छह लोगों को एक साथ कुचल दिया। परिवार के मुखिया सिणधरी कस्बे में उतरने के बाद नजदीकी गांव जा रहे थे इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में पचास साल का खेताराम, उसकी पत्नी कोकू देवी, खेताराम का छोटा भाई बादराराम और उसकी पत्नी अणसी देवी शामिल है। साथ ही खेताराम का छोटा बेटा चार साल का जसराज और परिवार का एक अन्य सदस्य भी इनके साथ ही था। इनमें से खेताराम, पत्नी कोकू देवी, चचेरे भाई की पत्नी अणसी देवी और एक अन्य सदस्य की मौत हो चुकी हैं। चार साल का जसराज गंभीर घायल है। पूरा परिवार खेताराम की सबसे बड़ी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहे थे। बस स्टैंड से उतरकर पैदल जाने लगे तो नशे में आए बोलेरो चालक ने सभी को रौंद दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद जब लाशें पहुंची तो गांव मंे कोहराम मच गया। पूरा परिवार बेहाल हैं बेटियेां और बूढी मां का रो रोकर बुरा हाल है। कभी कोई बेहोश होता है तो कभी कोई अचेत हो रहा है। इस पूरी घटना के बाद गांव में चूल्हे नहीं जले हैं। खेमाराम की सात बेटियां हैं और सबसे छोटा बेटा हैं। इन बेटियों की उम्र बीस साल से लेकर छह साल के बीच है। इनके नाम केसी, ओमी, पेमी, रेमंती, भाटू , भावना, ज्योती हैं।
Published on:
15 Nov 2022 01:40 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
