16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलक्ट्रेट परिसर का पार्क बना पार्किंग स्थल, अधिकारियों की गाड़ी छाया में, आमजन धूप में

- जनता परेशान, अधिकारी बेपरवाह

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Jun 12, 2025

सवाईमाधोपुर. जिला कलक्ट्रेट परिसर में आने वाले आम लोगों के लिए एकमात्र पार्क उपलब्ध है, लेकिन इसे विकसित करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे अपने वाहनों की पार्किंग के लिए उपयोग में ले लिया है। इसकी वजह से कलक्ट्रेट आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में छाया या बैठने की सुविधा के बिना इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
सरकार की ओर से बनाए गए इस पार्क में न तो छाया की व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध हैं। जब लोग थोड़ा आराम करने के लिए पार्क की ओर जाते हैं, तो वहां अधिकारियों की गाडिय़ां खड़ी मिलती हैं। आम जनता में इतनी हिम्मत नहीं कि इन गाडिय़ों को पार्क से हटवाने की मांग कर सकंे। भीषण गर्मी में आमजन छाया के लिए परेशान हो रहे हैं और अधिकारियों की गाडिय़ां पार्क में "आराम" कर रही हैं। सभी अधिकारी इन हालातों को रोज देखकर भी नजर अंदाज कर रहे हैं।

इस संबंध में सवाई माधोपुर के जिला कलक्टर शुभम चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। आम जनता की सुविधा के लिए बने पार्क का दुरुपयोग बंद कर इसे पुन: जनता के लिए उपयोगी बनाने की तत्काल आवश्यकता है।

कलक्ट्री में आए लोगों का कहना है कि पार्क को वाहनों की पार्किंग से मुक्त कर जनता के लिए उपयोगी बनाया जाए। छाया के लिए पेड़ और बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जाए। अधिकारियों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग स्थल विकसित किया जाए। उनका कहना है कि आम जनता की सुविधा को प्राथमिकता देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।