
जयपुर. पत्रिका की अगुवाई में बुधवार को आमेर रोड़, एयरफोर्स स्कूल के निकट स्थित प्राचीन आत्रेय की बावड़ी में विभिन्न संगठनों के श्रमवीर जमा हुए और श्रमदान किया। अमृतं जलम् अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मानव श्रंखला बनाकर बावड़ी परिसर में जमा मिट्टी, मलवा निकाला गया और जंगली पेड़ों कि कटाई कर पानी में मौजूद गन्दगी साफ की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली।
श्रमदान में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वार्ड 11 (हेरीटेज) के पार्षद भूपेन्द्र मीणा ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में बहतरीन काम हो रहा है। शाहपुरा बावड़ी संरक्षण एंव मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि इस अभियान के चलते नई पीढ़ी भी प्राचीन जल स्त्रोतों को लेकर गंभीर हो रही है। आदिवासी मीणा समाज, गुर्जर घाटी के इकाई अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा ने कहा कि जल ही 'अमृत' है, ऐसे में इसकी एक-एक बूंद को बचाना चाहिए। तालकटोरा एवं कदम्ब कुंड विकास समिति के अध्यक्ष मनीष सोनी ने कहा कि प्राचीन बावड़ियों में श्रमदान करने से हमारी धरोहर और जल दोनों का संरक्षण हो रहा है। नगर निगम हेरीटेज के सीएसआई वीरेन्द्र खराड़िया ने भी अपनी टीम के साथ श्रमदान किया।
इन संगठनों के लोग और जनसेवक भी जुटे
श्रमदान कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा और सुरेश शर्मा, वीर तेजा युवा संघ से दीपक धीर, पूर्व पार्षद विक्रम सिंह, जनसेवक महेन्द्र तंवर, रामकिशन मीणा, विजयपाल सैनी, जगदीश नारायण शर्मा, राजाराम, कृष्णा आत्रेय, संजीव आत्रेय, बाबूलाल गुर्जर, महेन्द्र तंवर, सुंदर यादव, राजेन्द्र योगी, बहादुर गुर्जर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Published on:
29 Jun 2022 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
