
Prem Chand Bairwa Interview: राजस्थान में उप मुख्यमंत्री चुने गए प्रेमचंद बैरवा का कहना है कि केन्द्रीय नेतृत्व का उन्हें डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय काफी चौंकाने वाला था। मैं पार्टी के उच्च नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अब जिम्मेदारी मिली है तो पूरी ईमानदारी व निष्ठा से इसे निभाया जाएगा। प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
Q. क्या डिप्टी सीएम बनाए जाने की उम्मीद थी?
A. पार्टी में क्या होने वाला है ये किसी को पता नहीं रहता। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
Q. आपकी प्राथमिकताएं क्या-क्या रहेंगी?
A. औद्योगिक विकास, बेरोजगारों को रोजगार तथा यातायात की समुचित व्यवस्था एवं उच्च शिक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।
Q. पूर्व सरकार के कामकाज को कैसे देखते हैं?
A. पिछली सरकार में चोरी, डकैती, महिला अत्याचार, पेपर लीक जैसे अपराध बढ़े थे। इनमें कमी लाने का भी प्रयास होगा।
Q. आपको इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने का क्या कारण मानते हैं?
A. कई वर्षों से राजनीति में सक्रिय भागीदारी व संगठन के प्रति निष्ठावान तरीके से कार्य करने की वजह से संभवतया यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है।
Published on:
14 Dec 2023 12:45 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
