शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री सहित अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार काफी विचार विमर्श के बाद यह तय किया गया है कि फिलहाल तीन नेताओं की ही शपथ होगी। इसके बाद कुछ दिनों के अंतराल में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह अलग से होगा। इस मंत्रिमंडल में बारह से पन्द्रह विधायकों को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, यह मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण मलमास में होगा या जनवरी में इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।