3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Propex 2024: बजट से लेकर हाई रेंज के विकल्प, फेस्टिव सीजन में करें गृह प्रवेश

Patrika Propex 2024: राजस्थान के सबसे बड़े प्रॉपर्टी एक्सपो में बजट होम से लेकर डुप्लेक्स और लग्जरी विला मिलेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में शहरवासी आकर पसंद के हिसाब से विकल्प चुन सकेंगे।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Alfiya Khan

Sep 22, 2024

propex

जयपुर।फेस्टिव सीजन में आप अपने घर का सपना देख रहे हैं तो राजस्थान पत्रिका के प्रोपर्टी एक्सपो प्रोपेक्स-8 में चले आइए। 27 सितबर से जेएलएन मार्ग स्थित लाल बहादुर नगर स्थित द ग्रांड मोदी पैलेस में शुरू होने जा रहे राजस्थान के सबसे बड़े प्रॉपर्टी एक्सपो में बजट होम से लेकर डुप्लेक्स और लग्जरी विला मिलेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में शहरवासी आकर पसंद के हिसाब से विकल्प चुन सकेंगे।

जिन प्रोजेक्ट को इस प्रोपेक्स में शामिल किया गया है, उनमें से कई शहर के बाहरी इलाकों में है और कुछ शहर की प्राइम लोकेशन पर हैं। यानी ग्राहक अपने बजट के हिसाब से प्रोजेक्ट का सलेक्शन कर सकेगा।

वास्तु की भी मिलेगी जानकारी

तीन दिवसीय एक्सपो में ग्राहकों को घर के हिसाब से वास्तु की जानकारी भी दी जाएगी। एक्सपो में वास्तु विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे, जो ग्राहकों को राशि से लेकर घर के द्वार आदि के बारे में विस्तार से समझाएंगे।

यह भी पढ़ें : एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है मानसून, अभी-अभी IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

ग्राहकों को कई प्रोजेक्ट

जयपुर के लोग ऐसे प्रोजेक्ट में निवेश करते हैं जो समय की कसौटी पर खरे उतरें। इस एक्सपो में ग्राहकों को ऐसे कई प्रोजेक्ट मिलेंगे। रेडी टू मूव से लेकर निवेश के भी कई विकल्प मिलेंगे। -नागरमल मोजिका, चेयरमैन, मोजिका ग्रुप

मनपसंद विकल्प चुनने की आजादी

प्रोपेक्स में ग्राहकों के पास मनपसंद विकल्प चुनने की आजादी होगी। शहर की प्राइम लोकेशन से लेकर आउटर प्रोजेक्ट्स की जानकारी यहां ले सकेंगे। -रामबाबू अग्रवाल, निदेशक, मंगलम ग्रुप

ग्राहकों के लिए अच्छी डील

देश भर में लग्जरी सेगमेंट में घरों की डिमांड बढ़ी है। जयपुर में भी यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। राजस्थान पत्रिका का यह प्रोपेक्स ग्राहकों के लिए अच्छी डील लेकर आ रहा है। -मोहित जाजू, सीईओ एंड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सुभाशीष होम

फार्म हाउस और इंडस्ट्रिलय प्रोपर्टी भी ग्राहक खरीद सकेंगे

रियल एस्टेट के क्षेत्र में जयपुर देश में अलग पहचान बना रहा है। एक्सपो में निवेश के भी कई विकल्प ग्राहकों को मिलेंगे। फार्म हाउस और इंडस्ट्रिलय प्रोपर्टी भी ग्राहक खरीद सकेंगे। -विनोद गोयल, निदेशक, मंगलम ग्रुप

एक ही छत के नीचे कस्टमर्स

राजस्थान पत्रिका के प्रयासों से एक ही छत के नीचे कस्टमर्स को रियल एस्टेट के बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। वास्तु के बारे भी एक्सपो में जानकारी दी जाएगी। -आचार्य लवभूषण, वास्तु विशेषज्ञ

प्रोजेक्ट में ग्राहकों को ये सब मिलेगा

एक्सपो में जिन प्रोजेक्ट को शामिल किया गया है, उनमें आधुनिक सुविधाएं ग्राहकों को नजर आएंगी। स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी, ग्रीन हाउस से लेकर वायर्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं।

सोलर पैनल से लेकर पानी बचाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और ग्रीन स्पेस बेहतर तरीके से विकसित किया हुआ मिलेगा।

कम्युनिटी फैसेलिटी की बात करें तो जिम, स्विमिंग पूल, पार्किंग, पार्क से लेकर क्लब हाउस और मिनी थिएटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

यह भी पढ़ें : 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार में पकड़ा, भाई के नाम से कर रहा था नौकरी

Story Loader