14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार में पकड़ा, भाई के नाम से कर रहा था नौकरी

Jaipur Police Action: आरोपी पर बीस हजार रुपए का इनाम घोषित था और पुलिस उसे 2022 से तलाश रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Alfiya Khan

Sep 22, 2024

जयपुर। एक युवक के अपहरण और फिरौती के रूप में ऑनलाइन खरीदारी करने के चर्चित मामले में वांछित आरोपी जनक मीणा को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।

जनक मीणा पर बीस हजार रुपए का इनाम घोषित था और पुलिस उसे 2022 से तलाश रही थी। इस मामले में अभी एक अन्य आरोपी कुणाल शर्मा फरार है, जिस पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।

यह भी पढ़ें : नितिन गडकरी की राजस्थान को बड़ी सौगात, इस हाईवे पर नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

डीसीपी (क्राइम) अरशद अली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जनक मीणा (30) गंगापुर सिटी के आखावाडा गांव का निवासी है। वह हरिद्वार में अपने भाई की डिग्री के आधार पर मेला अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी कर रहा था। उसके भाई की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को वहीं से पकड़ा।

इस मामले में ज्योति नगर थाना पुलिस पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दौसा के नई मंडी इलाके रहने वाले आरोपी कुणाल के खिलाफ डीसीपी साउथ ने इनाम घोषित किया है, और उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।

यह भी पढ़ें : शर्मसार…केवल शर्ट में आया कैब चालक, राह चलती युवतियों के सामने की अश्लील हरकत