8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: एक बार फिर रफ्तार पकड़ने वाला है मानसून, अभी-अभी IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Monsoon 2024: राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 23 Oct 2024, 3:11 PM IST

rain alert

Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में धीमा पड़ा मानसून एक बार फिर से एक्टिव होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान नहीं है लेकिन 27 सितंबर से एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ सकता है। इसके बाद प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है।

27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 27 से 3 अक्टूबर तक जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में मानसून की यह आखिरी बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : नितिन गडकरी की राजस्थान को बड़ी सौगात, इस हाईवे पर नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्स

प्रदेश में 1 जून से 21 सितंबर तक 655.76 एमएम बारिश

2001 से 2023 तक का आंकड़ा देखा जाए तो 2013 में 17 अक्टूबर को सबसे लेट विदाई हुई थी। वहीं, 2022 और 2023 में मानसून की विदाई 3 अक्टबूर को हुई थी। प्रदेश में 1 जून से 21 सितंबर तक 655.76 एमएम बारिश हुई। जबकि औसत बारिश का आंकड़ा 417.46 एमएम रहा।

यह भी पढ़ें : अब राजस्थान के सवा तीन बीघा भूमि के मालिक किसान भी जा सकेंगे विदेश, महिलाओं के लिए भी है Good News