7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परसादी बोले, मैं मंत्री बाद में, पहले लालसोट का विधायक हूं

राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा है कि वे मंत्री बाद में है,उससे पहले वे लालसोट के विधायक है और वहां के लोगों की बात सुनना उनका फर्ज है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 5 Feb 2020, 6:51 PM IST

परसादीलाल मीणा

परसादीलाल मीणा

जयपुर
राजस्थान सरकार के उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा है कि वे मंत्री बाद में है,उससे पहले वे लालसोट के विधायक है और वहां के लोगों की बात सुनना उनका फर्ज है। परसादीलाल बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जन सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गौरतलब है कि मंगलवार को खुद मंत्री मीणा कांग्रेस की जन सुनवाई में लालसोट के एक फरियादी के साथ आए थे और वहां पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के पास इसकी अर्जी लगाई थी। इसके बाद धारीवाल ने उसकी शिकायत सुनकर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। बुधवार को खुद मीणा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तीन घंटे तक जन सुनवाई की और लोगों की समस्याएं सुनी।

जनसुनवाई के दौरान मंत्री परसादीलाल मीणा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जन की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीणा के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. खानू खॉं बुधवाली, मुमताज मसीह और संगठन महासचिव महेश शर्मा भी मौजूद रहे। गुरूवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। इसमें राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हीरालाल विश्नोई, महासचिव नीरज डांगी, सचिव दानिश अबरार और कुलदीपसिंह राजावत उनका सहयोग करेंगे।