जयपुर। जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य स्तरीय आरोग्य मेला-2025 स्वास्थ्य, शिक्षा और जागरूकता का सुनहरा अवसर साबित हो रहा है। मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और नेचुरोपैथी के विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है। मेले का आज अंतिम दिन होने से बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल जयपुर के डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मेले में पंचकर्म, जलौका चिकित्सा, अग्निकर्म, मर्म चिकित्सा जैसी विशेष विधाओं से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। खास बात है कि मेले में योगाभ्यास, औषधीय पौधों का प्रदर्शन, हर्बल सौंदर्य उपचार, औषधि निर्माण की जानकारी भी दी जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के स्वस्थ राजस्थान संकल्प को साकार करने हेतु यह मेला आयुष विभाग द्वारा 1 से 4 मार्च तक मेला आयोजित किया जा रहा है।