11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए फिटनेस के लिए जिम से ज्यादा कौनसी क्लासेज में दिखा रहे हैं लोग दिलचस्पी

अब महिलाएं हों या बुजुर्ग सभी स्वस्थ व निरोगी काया के लिए योगा को प्रिफर कर रहे हैं।
2 min read
Google source verification
Jaipur News

जानिए फिटनेस के लिए जिम से ज्यादा कौनसी क्लासेज में दिखा रहे हैं लोग दिलचस्पी

जयपुर. फिटनेस और एक्टिव रहने के लिए जहां यूथ और महिलाएं जिम को प्रिफर करते थे, वहीं धीरे-धीरे अब महिलाएं हों या बुजुर्ग सभी स्वस्थ व निरोगी काया के लिए योगा को प्रिफर कर रहे हैं इसलिए अब जयपुराइट्स फिट रहने के लिए योगा को प्रिफर कर रहे हैं। योगा इंस्ट्रक्टर ने बताया कि महिलाएं और युवा अब जिमिंग से ज्यादा फिटनेस और हैल्दी रहने के लिए योगा तरफ आकर्षित हो रहे हैं इसका एक कारण यह है कि लोग जिम की तुलना में नैचुरोपैथी ज्यादा प्रिफर कर रहे है।

हथरोई बावड़ी की योगा टीचर कांता गुप्ता बताती हैं कि महिलाएं योगा की तरफ रुचि दिखा रही हैं। महिलाएं स्वस्थ रहने के साथ एक्टिव रहने के लिए योगा के विभिन्न आसन सीख रही हैं। अभी करीब 35 महिलाएं डेली रुटीन में से समय निकालकर योगा सीखने आ रही हैं। कांता बताती हैं कि महिलाओं की योगा के लिए दिलचस्पी को देखते हुए शाम के समय निशुल्क योगा की क्लासेज देती हूं।

युवा और महिलाएं हैं ज्यादा सक्रिय

गोविंदपुरी के जुगल किशोर और उनके बेटे नितिन बताते हैं कि वे लोगों के लिए कई शिफ्ट में योग क्लासेज देते हैं। जिसमें महिलाएं और यूथ सबसे ज्यादा सक्रियता से हिस्सा ले रहे हैं। 65 वर्षीय जुगल बताते है कि वे करीब 50 साल लोगों को योगा सिखा रहे और उनके बेटे करीब 20 साल से योग का पाठ पढ़ा रहे है। उन्होनें बताया कि क्षेत्र कई महिलाएं और यूथ योग से जुड़ते जा रहे है।

प्राणायाम से लेकर विभिन्न आसन

अशोक मार्ग के परमानंद हॉल में निशुल्क हर सुबह 6.20 से 7.20 बजे तक योगा क्लासेज संचालित होती है। खुशबू कांवर बताती है कि इस क्लास में 20 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। क्लासेज में प्राणायम से लेकर धनुआसन, वृक्षासन, सूर्यनमस्कार और व्रजासन जैसे कई लाभकारी आसन सिखाए जाते हैं। योग गुरु खुशबू कांवर बताती है कि योगा में पिछले कुछ समय में लोगों का इंटरेस्ट बढ़ा है, लोग इस ओर काफी आकर्षित हुए हैं।