15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर दो महीने बाद जयपुर के लिए आई बड़ी खुशखबरी, हजारों लोगों को मिल सकेगी राहत

राजधानी में दो महीने से बंद टैक्सी, ऑटो और कैब सेवा मंगलवार से शुरू होंगी। लोग आवश्यक कार्य के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल जाने के लिए इनका उपयोग कर सकेंगे। इन वाहनों के परमिट जारी किए जाएंगे। गृह विभाग की गाइड लाइन के अनुसार राजधानी जयपुर रेड जोन में शामिल है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

May 26, 2020

जयपुर.

राजधानी में दो महीने से बंद टैक्सी, ऑटो और कैब सेवा मंगलवार से शुरू होंगी। लोग आवश्यक कार्य के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल जाने के लिए इनका उपयोग कर सकेंगे। इन वाहनों के परमिट जारी किए जाएंगे। गृह विभाग की गाइड लाइन के अनुसार राजधानी जयपुर रेड जोन में शामिल है। ऐसे में यहां लॉकडाउन के बाद से ही परिवहन सेवा का संचालन बंद है। इधर, इन वाहनों के संचालन की अनुमति मिलने के बाद चालकों को भी राहत मिली है। वाहन बंद रहने से इनकी रोजी—रोटी का संकट मंडरा रहा था। एयरपोर्ट पर करीब 250 और रेलवे स्टेशन पर 500 से अधिक टैक्सी, ऑटो संचालित होते है। वहींं शहर में करीब 25 हजार कैब हैं। कैब संचालन बाजार में आवाजाही के लिए नहीं होगा।

खुलेंगी पान की दुकान
लॉकडाउन के कारण बंद की गई पान-त्बाकू दुकान, थड़ी—ठेलों की पाबंदी को भी हटाया गया है। शहर में अब करीब 35 हजार पान की दुकानें खुल सकेंगी। गृह विभाग ने अपने आदेश में गुटखे पर भी प्रतिबंध हटाना बताया गया। लेकिन बाद में उच्च स्तर से स्पष्ट किया गया कि गुटखे पर प्रतिबंध पहले की तरह ही जारी रहेगा।