1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Prices Today: त्योहार पर मिल सकती है पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत

कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचने से त्योहारों पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि तेल कंपनियों ने शुक्रवार को 91वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। दूसरी तरफ, सीएनजी की भी दाम बढ़ते जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Prices Today: त्योहार पर मिल सकती है पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत

Petrol Diesel Prices Today: त्योहार पर मिल सकती है पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत

Petrol Diesel Prices Today: कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंचने से त्योहारों पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि तेल कंपनियों ने शुक्रवार को 91वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। दूसरी तरफ, सीएनजी की भी दाम बढ़ते जा रहे हैं। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल.डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।

पिछले साल सितंबर में 8.15 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल
पिछले साल नवंबर से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुना व के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईए वह दिवाली से पहले तक जारी रही। इतने दिना में ही पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि इस बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने शुल्क में कुछ कटौती की थी। हालांकि बीते साल सात नवंबर से इसके दाम स्थिर हैं।

यह भी पढ़ें: डीजल से भी महंगी बिक रही है CNG

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल
पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बाद अब कमर तोड़ रही सीएनजीए जानें क्या है वजह

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।