16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price : कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अब कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 77 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गई है।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price : कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम

Petrol Diesel Price : कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, पेट्रोल-डीजल के नहीं बदले दाम

Petrol Diesel Price Today : वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अब कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर से 77 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गई है। हालांकि, तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। पिछले एक साल से पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई उतार—चढ़ाव नहीं देखा गया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : चांदी के दामों में जोरदार उछाल, एक ही दिन में 2450 रुपए चढ़ी

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम...

दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 102.86 और डीजल 94.46 रुपए प्रति लीटर

यह भी पढ़ें : खाद्य तेल के सस्ते आयात पर अंकुश लगाए सरकार...देश का तिलहन उत्पादन संकट में

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मण्डी सेस एवं कृषक कल्याण फीस समाप्त करने की मांग

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।