
कच्चा तेल गरम, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम नरम
Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 87.63 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का दाम 81.18 प्रति बैरल है। कच्चे तेल में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है, हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। लगातार सातवें महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कंपनियों ने एक दिसंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।
पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल
पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।
यह भी पढ़ें : सरसों से मंडी शुल्क और मंडी सैस हटाने की मांग
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
Published on:
27 Jan 2023 09:45 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
