1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Prices Today: कच्चा तेल में तेजी बावजूद नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के दाम

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बीच घरेलू स्तर पर सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम यथावत बने रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताहांत में लंदन ब्रेंट 100.99 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी क्रुड 0.49 प्रतिशत चढ़कर 92.97 डॉलर प्रति औंस बोला गया था।

2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Prices Today: कच्चा तेल में तेजी बावजूद नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today: कच्चा तेल में तेजी बावजूद नहीं बदले पेट्रोल और डीजल के दाम

Petrol Diesel Prices Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों के फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बीच घरेलू स्तर पर सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम यथावत बने रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्ताहांत में लंदन ब्रेंट 100.99 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिकी क्रुड 0.49 प्रतिशत चढ़कर 92.97 डॉलर प्रति औंस बोला गया था। घरेलू स्तर पर तेल विपणन करने वाली कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल.डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।


पिछले साल सितंबर में 8.15 रुपए महंगा हुआ था पेट्रोल
पिछले साल नवंबर से पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। हालांकि पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुना व के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईए वह दिवाली से पहले तक जारी रही। इतने दिना में ही पेट्रोल 8.15 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। हालांकि इस बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने शुल्क में कुछ कटौती की थी। हालांकि बीते साल सात नवंबर से इसके दाम स्थिर हैं।


यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल के बाद अब कमर तोड़ रही सीएनजी, जानें क्या है वजह

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल
पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थीए वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।


यह भी पढ़ें : त्योहार पर मिल सकती है पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 111.35 रुपए व डीजल के दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए और डीजल के दाम 94.24 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।