
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की महंगाई से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बनी हुई है। हालांकि कुछ दिनों पहले यह कीमतें 70 डॉलर के पास भी पहुंच गई थी। तेल की कीमतों में उतार—चढ़ाव के बीच मंगलवार को भी सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।
यह भी पढ़ें : फर्जी फर्मों ने की करोड़ों की ठगी, प्रदेश के व्यापारी सकते में... जीएसटी अभियान से राहत की उम्मीद
पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल
पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
Published on:
30 May 2023 09:20 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
