24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लीची का स्वाद पड़ेगा महंगा, उत्पादन में आई बड़ी गिरावट…140 रुपए किलो तक पहुंचे दाम

इस साल उत्पादन घटने से लीची का स्वाद महंगा पड़ सकता है। फल कारोबारियों के अनुसार बेमौसम बारिश ने इसका उत्पादन घटा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 24 May 2023, 1:19 PM IST

लीची का स्वाद पड़ेगा महंगा, उत्पादन में आई में बड़ी गिरावट...140 रुपए किलो तक पहुंचे दाम

लीची का स्वाद पड़ेगा महंगा, उत्पादन में आई में बड़ी गिरावट...140 रुपए किलो तक पहुंचे दाम

इस साल उत्पादन घटने से लीची का स्वाद महंगा पड़ सकता है। फल कारोबारियों के अनुसार बेमौसम बारिश ने इसका उत्पादन घटा दिया है। वर्तमान में शहर की प्रमुख मंडियों में इसका खुदरा भाव 130 से 140 रुपए प्रति किलो तक बोला जा रहे है और इसके दामों में आगे भी तेजी की आशंका हैं। जयपुर फल और सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना मंडी के अध्यक्ष राहुल तंवर का कहना है कि प्रतिकूल मौसम से लीची की फसल हो इस साल नुकसान हुआ है। इस साल अप्रेल में भी तेज गर्मी पड़ी थी, जिससे फल बनने में दिक्कत आई और यह फल गिरने लगा है।

यह भी पढ़ें : आज तेज बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय...26 मई तक रहेगा असर

उत्पादन में दस फीसदी की गिरावट

इस साल लीची उत्पादन आधे से भी कम होने की संभावना है। देश में पिछले साल करीब 7 लाख टन लीची का पैदा हुई थी। बिहार और झारखंड में पैदावार जरूर घटेगी, लेकिन पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, असम समेत लीची के अन्य उत्पादक राज्यों में इसकी फसल अच्छी है। इसलिए इस साल कुल पैदावार बहुत ज्यादा गिरने की संभावना नहीं है। फिर भी उत्पादन 10 फीसदी घट सकता है।

यह भी पढ़ें : फर्जी फर्मों ने की करोड़ों की ठगी, प्रदेश के व्यापारी सकते में... जीएसटी अभियान से राहत की उम्मीद

महंगी बिकेगी लीची

फल मंडियों में अभी थोड़ी बहुत लीची की आवक शुरू हुई है। अच्छी गुणवत्ता की लीची आने में 4 से 5 दिन और लग सकते हैं। तभी लीची के दामों का सही आंकलन हो पाएगा। पैदावार में कमी को देखते हुए किसानों को लीची के भाव 50 से 60 रुपए किलो मिलने की संभावना है। पिछले साल 50 रुपए किलो तक भाव मिले थे।