24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather Update: आज तेज बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट,  नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय…26 मई तक रहेगा असर

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत आधा दर्जन जिलों में आज मौसम का मिजाज फिर से गड़बड़ा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 24 May 2023, 10:09 AM IST

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत आधा दर्जन जिलों में आज मौसम का मिजाज फिर से गड़बड़ा गया है। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने के बाद बुधवार को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर प्रदेश में 26 मई तक रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। इस नए वेदर सिस्टम का सबसे ज्यादा असर बुधवार और गुरुवार को राज्य में नजर आएगा, जिसके चलते राजस्थान के अधिकतर इलाकों में तेज अंधड़ और बारिश दर्ज की जा सकती है। बुधवार सुबह मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया और तेज हवाओं के साथ बादल छाने लगे, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

यह भी पढ़ें : आयातित तेलों ने बिगाड़ा घरेलू तेलों का जायका, भावों में नरमी से किसानों ने रोका माल

राजस्थान में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 मई तक राजस्थान के सातों संभागों कोटा, जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर के इलाकों में बादल गरजने, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और बारिश के साथ ओलावृष्टि होनी की संभावना है। मौसम विभान ने कहा कि तेज आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और बारिश होने से पारा 4 डिग्री तक गिर जाएगा।

यह भी पढ़ें : फर्जी फर्मों ने की करोड़ों की ठगी, प्रदेश के व्यापारी सकते में... जीएसटी अभियान से राहत की उम्मीद

6 जिलों में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, जयपुर और अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी कयिा गया है। इन इलाकों पर कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरना के साथ हल्की वर्षा, ओलावृष्टि, धूल भरी आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद सीकर में मौसम बिगड़ा हुआ है। यहां फतेहपुर में आंधी के बाद तेज बारिश हुई है।