कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। हालांकि कुछ दिनों पहले यह कीमतें 70 डॉलर के पास भी पहुंच गई थी।
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। हालांकि कुछ दिनों पहले यह कीमतें 70 डॉलर के पास भी पहुंच गई थी। सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में उतार—चढ़ाव के बीच बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।
यह भी पढ़ें : फर्जी फर्मों ने की करोड़ों की ठगी, प्रदेश के व्यापारी सकते में... जीएसटी अभियान से राहत की उम्मीद
पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल
पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।
यह भी पढ़ें : लीची का स्वाद पड़ेगा महंगा, उत्पादन में आई बड़ी गिरावट...140 रुपए किलो तक पहुंचे दाम
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।