जयपुर

Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल गरम, फिर भी नहीं बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज देखी जा रही है। वर्तमान में यह 73.71 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही है।

2 min read
Petrol Diesel Price Today : कच्चा तेल गरम, फिर भी नहीं बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें

Petrol Diesel Price Today : एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज देखी जा रही है। वर्तमान में यह 73.71 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही है। दूसरी तरफ, ओपेक कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ाने के लिए उत्पादन में कटौती की योजना बना रहा है। ऐसे में एक साल बाद फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में उतार—चढ़ाव देखा जा सकता है। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

यह भी पढ़ें : महंगाई का ब्रेक फेल, टमाटर, अदरक के बाद अब हरी मिर्च आउट ऑफ कंट्रोल

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम...

दिल्ली: पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 102.86 और डीजल 94.46 रुपए प्रति लीटर

पिछले साल 9.45 रुपए महंगा हुआ था डीजल

पिछले साल सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तोए पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता हैए लेकिन भारत के खुले बाजार में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। बीते साल 24 सितंबर से यहां जो डीजल में आग लगनी शुरू हुई थी, वह उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद रुकी थी। सितंबर से दिवाली तक डीजल करीब 9.45 रुपए महंगा हो गया था।

यह भी पढ़ें : काजू कारखानों में शट डाउन, अधिक उत्पादन से दामों में भारी गिरावट

देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल

दिल्ली में पेट्रोल के दाम 96.72 रुपए व डीजल के दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए व डीजल के दाम 94.27 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 रुपए और डीजल के दाम 94.25 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।

Published on:
09 Jul 2023 10:06 am
Also Read
View All

अगली खबर