
petrol-diesel price: पेट्रोल के दाम दूसरे दिन तेज, डीजल में बदलाव नहीं
जयपुर। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर दी। लेकिन, डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया। तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 37 पैसे की बढ़ोतरी की, जिससे जयपुर में इसके दाम 106.64 रुपए प्रति लीटर हो गए। डीजल के दाम 98.47 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहे। तेल कंपनियों की इस साल पेट्रोल के दाम में यह 61वीं बढ़ोतरी की है, डीजल के दाम 59 बार बढ़ चुके है। इस तरह इस साल तेल कंपनियों ने 61 बार में पेट्रोल के दाम 18.07 रुपए प्रति लीटर महंगा कर दिया हैं, जबकि डीजल के दाम 59 बार में 17.59 रुपए प्रति लीटर हो चुके है। पूरे देश में ये डीजल के सबसे अधिक भाव हैं।
देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल का हाल
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 99.86 रुपए व डीजल के दाम 89.36 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 105.92 रुपए व डीजल के दाम 96.91 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल 93.91 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल के दाम 93.91 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
कई राज्यों में पेट्रोल का शतक
कई राज्यों और संघ शासित प्रदेशों राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और लद्दाख के बाद तमिलनाडु के कई शहरों मसलन सलेम, वेल्लौर, कुडालोर में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है।
प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोडऩे के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
Updated on:
05 Jul 2021 07:57 am
Published on:
05 Jul 2021 07:57 am
