23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी राज में पेट्रोलियम कंपनियों का खेल: 65 दिन बाद घटाए पेट्रोल—डीजल के दाम, 13 अगस्त से अब तक पेट्रोल हुआ 5.48 रूपए महंगा, घटाए सिर्फ 21 पैसे

— 13 अगस्त से अब तक पेट्रोल हुआ 5.48 रूपए प्रति लीटर महंगा, आज घटाए सिर्फ 21 पैसे— 65 दिन बढ़ाए 6.86 रूपए आज घटाए महज 11 पैस प्रति लीटर
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Pawan kumar

Oct 18, 2018

petrol diesel price

petrol diesel price

जयपुर। पेट्रोलियम कंपनियां डायनामिक प्राइसिंग की आड़ में किस तरह से लोगों को लूट रही है। इसकी बानगी देखने को मिली है आज कम की गई पेट्रोल—डीजल की कीमतों में। पेट्रोलियम कंपनियों ने डायनामिक प्राइसिंग के तहत आखिरी बार 13 अगस्त को पेट्रोलियम पदार्थों के दाम घटाए थे। 13 अगस्त को पेट्रोल 9 पैसे प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया गया था। पेट्रोलियम कंपनियां 13 अगस्त से आज तक पेट्रोल की कीमत 5 रूपए 48 पैसे और डीजल 6 रूपए 86 पैसे प्रति लीटर महंगा कर चुकी हैं। आज पेट्रोल के दाम 21 पैसे और डीजल के 11 पैसे प्रति लीटर घटाए गए हैं। आज जयपुर में पेट्रोल 83 रूपए 07 पैसे प्रति लीटर और डीजल 77 रूपए 90 पैसे प्रति लीटर है। जबकि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82 रूपए 62 पैसे और डीजल 75 रूपए 56 पैसे प्रति लीटर है।

सरकार नहीं घटाती तो कंपनियोंने 11 रूपए बढ़ा दिए थे दाम
जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियां रूपए में गिरावट और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी को कारण बताकर पेट्रोल—डीजल की कीमतें बढ़ाती आ रही हैं। 13 अगस्त से 18 अक्टूबर 2018 तक की बात करें तो पेट्रोलियम कंपलियां पेट्रोल की कीमत 10.48 रूपए और डीजल 11.86 रूपए प्रति लीटर तक बढ़ा चुकी हैं। केन्द्र और राज्य सरकार ने पेट्रोल—डीजल पर उत्पाद शुल्क—वैट में कटौती करके करीब 5 रूपए प्रति लीटर राहत दी है। यदि सरकार उत्पाद शुल्क—वैट में कमी नहीं करती तो पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल—डीजल की कीमतें अब तक 11 रूपए प्रति लीटर तक बढ़ा चुकी थीं। पेट्रोलियम कंपनियां रूपए में गिरावट और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की बढ़ती कीमतों का हवाला देकर पेट्रोल—डीजल के दाम बढ़ाती आ रही हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यदि पेट्रोल—डीजल की कीमतें पूरी तरह से पेट्रोलियम कंपनियों के हाथों में आ जाए, तो महाराष्ट्र के परभणी में आज पेट्रोल की कीमत 98 रूपए प्रति लीटर को पार कर जाती। पेट्रोलियम पदार्थों की डायनामिक प्राइसिंग के नाम पर रोजाना पेट्रोल—डीजल की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।