12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्याख्याता दयाराम को पीएचडी

यहां के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हिन्दी के व्याख्याता डॉ. दयाराम को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय श्रीगंगानगर की ओर से शोध सम्मान से सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Jai Narayan Purohit

Feb 06, 2016

यहां के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत हिन्दी के व्याख्याता डॉ. दयाराम को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय श्रीगंगानगर की ओर से शोध सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में डॉ. दयाराम को उनकी पीएचडी शोधकार्य पूर्ण होने पर प्रदान किया गया। उमेवाला ग्राम पंचायत के चक तीन टीकेेडब्ल्यू में रहने वाले डॉ. दयाराम क्षेत्र के उभरते आलोचक है। ठेठ ग्रामीण अंचल में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद इस प्रतिभा के दर्जन भर आलेख शिविरा, साहित्य कुंज, सृजन कुंज, जनकृति, साहित्य रागिनी, एक ओर अंतरीप, कृति ओर, हस्ताक्षर आदि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। आपने अनेक राष्ट्रीय स्तरीय संगोष्ठियों में पत्र वाचन भी किया है। डॉ. दयाराम को इससे पूर्व गायत्री परिवार की ओर से पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ठ सेवा शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।