
Jaipur : आधे से अधिक शहर में 6 नवंबर शाम को नहीं होगी पेयजल आपूर्ति
आधे से अधिक शहर में 6 नवंबर शाम को नहीं होगी पेयजल आपूर्ति
— जवाहर सर्किल पम्पिंग स्टेशन पर होगा मरम्मत कार्य
— सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक नहीं होगी पेयजल आपूर्ति
जयपुर। शहर के चारदीवारी सहित बाहरी अधिकांश क्षेत्र में 6 नवंबर को शाम के समय पेजयल आपूर्ति (Drinking water supply) नहीं होगी। बीसलपुर परियोजना के जवाहर सर्किल पम्पिंग स्टेशन पर मशीनरी के मरम्मत काम के चलते शहर के आधे से अधिक हिस्से में शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक जलदाय विभाग ने शटडाउन लिया है। ऐसे में जवाहर सर्किल पम्पिंग स्टेशन शाम को करीब 200 एमएलडी पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाएगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता शुभांशु दीक्षित ने बताया कि जवाहर सर्किल पंपिंग स्टेशन में पंपिंग मशीनरी की मरम्मत व रखरखाव के लिए बीसलपुर जयपुर परियोजना के सेन्ट्रल फीडर पर 6 नवम्बर को सुबह 10 से रात 8 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते सेन्ट्रल फीडर से जुड़े मालवीय नगर, दुर्गापुरा, गांधी नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाइंस, शांति नगर, ब्रह्मपुरी, बनीपार्क, गोपालबाड़ी, अंबाबाड़ी, शास्त्री नगर, सुभाष नगर, वीकेआई, विद्याधर नगर, नाहरी का नाका, मुरलीपुरा, सीता विहार, गैटोर जगतपुरा, खो नागोरियान, सांगानेर, प्रतापनगर, बुद्धसिंहपुरा और चारदीवारी क्षेत्र में शाम के समय पानी आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि बालावाला पंपिंग स्टेशन से वेस्टर्न फीडर से पेयजल वितरण नियमित रूप से जारी रहेगा।
Published on:
04 Nov 2020 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
