
Health News : कबूतर ( Pigeon beat ) की बीट इंसान के शरीर के लिए जानलेवा हो सकती है । ( Health hazards ) अब आप सौच रहे होंगे ये कैसे । आपको बता दे यह बीट सूखने के बाद जानलेवा बैक्टीरिया छोड़ती है जिससे इंसान के शरीर के कई अंग खराब होने का डर रहता है ।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों का कहना है इस बैक्टीरिया से होने वाली बीमारी इतनी घातक होती है कि फेफड़ों के अलावा हार्ट अटैक तक मरीज को ला सकती है। इस बीट से लिवर और किडनी भी प्रभावित हो सकती हैं। अभी तक कई मेडिकल शोध में इसकी पुष्टि हो चुकी है। डॉक्टरों ने बताया इस बीट से एक्यूट हाइपर सेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस नाम की बीमारी होने का खतरा बना रहता है ।
आपको बता दे एक्यूट हाइपर सेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस रोग में कार्बनिक एंटीजन (जैसे विषाक्त पदार्थों या एंजाइमों) या कम आणविक भार रासायनिक यौगिकों के कारण होता है जो आबादी के एक हिस्से के फेफड़ों को प्रभावित करता है। ये रोग कई रूप में दिखाई देता है। एक्यूट यानी गंभीर स्थिति में इंसान के लिए जानलेवा हो सकता है। इसके लक्षण भी मरीजों में अलग-अलग दिखाई देते हैं। शरीर में कमजोरी, सूखी खांसी, हल्का बुखार, पेट दर्द और जोड़ों में दर्द इत्यादि इसके लक्षण हैं, जिनमें मेडिकल जांच जरूरी होती है।
जयपुर सहित प्रदेशभर में कई स्थान ऐसे है जहां अक्सर कबूतर गलियों और चौराहों पर दिखाई देते हैं। जयपुर स्थित अलबर्ट हॉल के बाहर तो कबूतरों का झुंड हमेशा देखा जा सकता है । ऐसे में जहां कबूतरों का झुंड होगा वहां ये बीट दिखाई देगी । यह बीट सूखने के बाद जानलेवा बैक्टीरिया छोड़ती जिससे इसके आसपास के लोगों में कई बीमारियों होने का खतरा बना रहता है ।
Published on:
06 Dec 2019 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
