
लालसोट. श्रीसंकल्प श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित खाटू श्यामजी की 15वीं ध्वजा पदयात्रा मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। नेहरू गार्डन के पास बावड़ी वाले हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पदयात्री बाबा श्याम के जयकारों के बीच खाटू धाम के लिए रवाना हुए।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में श्याम बाबा का निशान लेकर भजनों की धुन पर नाचते-गाते शामिल हुए। पदयात्रा का जुलूस ज्योतिबा फुले सर्किल, अशोक सर्किल और बस स्टैंड होते हुए गुजरा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं व विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का अभिनंदन किया गया।
समिति संचालक हरकेश सैनी एवं विश्राम सैनी ने बताया कि पदयात्रा 23 अगस्त को खाटू पहुंचेगी। इसके बाद 24 अगस्त को सामूहिक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। (नि.प्र.)
लालसोट. जयकारों के साथ रवाना होते पदयात्री।
Updated on:
19 Aug 2026 12:06 pm
Published on:
19 Aug 2026 06:01 am
