
पीपाडसिटी। एक युवती ने मर्दानी सा रूप दिखाकर अपने साथ छेडछाड करने वाले युवक की जमकर धुनाई की। बीच-बचाव करने आए लोग भी उसे नहीं रोक पाए और करीब दो-तीन मिनट तक पिटाई के बाद खुद को बचाने के लिए एक दुकान में घुसा तो युवती पीछे-पीछे अंदर जाकर उसे पीटती-पीटती बाहर लाई।
रविवार को हुई इस घटना का वीडियों पास की दुकान के सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया जो मंगलवार को वॉयरल हुआ। हुआं यूं कि एक युवती मोटरसाइकिल पर अपने भाई को बैठाकर बाजार की संकरी गलियों से गुजर रही थी। उसके आगे एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक जा रहे थे। इन तीन युवकों ने मोटरसाइकिल ऐसे स्थान पर रोक दी जहां दूसरी ओर एक और मोटसाइकिल खडी थी।
इससे मोटरसाइकिल चला रही उस युवती को आगे निकलने में परेशानी हुई तो युवकों ने उसे छेडने के अंदाज में फब्तियां कसी। किसी तरह युवती ने मोटरसाइकिल को निकाला तो उनमें से एक युवक ने मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे उसके भाई के साथ भी धक्का—मुक्की कर दी। इस पर तैश में आकर युवती ने मोटरसाइकिल रोकी और इन युवकों पर पिल पडी। फब्ती कसने और भाई को धक्का देने वाले युवक को दो तीन मिनट तक जमकर पीटा।