
जन्मदिन पर लगाएंगे पौधे
जयपुर, 5 जून
विश्व पर्यावरण दिवस पर शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन रेसटा की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन वर्चुअल विचार संगोष्ठी प्रदेश महिला संगठन मंत्री संतोष बारूपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहरसिंह सलावद ने कहा की संघ हमेशा ही सामाजिक कार्यों में अपनी सेवाएं देता रहा है । आज संघ के सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वह अपने और परिवारजनों के जन्मदिन पर एक एक पौधा लगाएंगे। प्रदेश महिला प्रभारी भावना मक्कड़ और जिला मंत्री हिना मिर्जा ने कहा पर्यावरण को सुधारने हेतु हर दिन महत्वपूर्ण है, लेकिन पर्यावरण दिवस पूरा विश्व एकजुट होकर कार्य कर रहा है। हमें भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पर्यावरण को संरक्षित करना है। प्रदेश महामंत्री ऋषि पाकड़ और प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई ने बताया कि लोगों में पर्यावरण जागरुकता को जगाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है, इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरुकता को बढ़ाना है । प्रदेश महिला संगठन मंत्री ज्योत्सना व सरिता सैनी ने कहा कि संघ ने आज निर्णय लिया कि संगठन के पदाधिकारी जिस विद्यालय में भी सेवारत हैं, विद्यालय परिसर में स्थान की उपलब्धता के आधार अधिकाधिक पौधे लगाएंगे साथ ही वर्षा ऋतु में सार्वजनिक स्थल कम से कम ग्यारह पौधे भी लगाएंगे। वेबिनार में संघ के विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।
Published on:
05 Jun 2021 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
