17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस दिवाली जयपुर के बाजार में नोट आ रहे कम, खरीदारी में प्लास्टिक मनी का उपयोग अधिक

ग्राहक क्रेडिट/डेबिट कार्ड से लेकर मोबाइल वॉलेट का कर रहे उपयोग

2 min read
Google source verification
plastic money

जयपुर। त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों मेें आना शुरू हो गए हैं। नोटबंदी के बाद लोगों में प्लास्टिक मनी से भुगतान करना शुरू कर दिया है। इस त्योहार पर लोग क्रेडिट/डेबिट कार्ड से लेकर मोबाइल वॉलेट का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा चैक से भी लोग भुगतान करना पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि नोटबंदी के बाद लोगों ने प्लास्टिक मनी का उपयोग समझा और उससे भुगतान करना शुरू कर दिया।

यह भी पढें :भरतपुर में कहीं अनार तो कहीं बम की खेती, देखें तस्वीरें

पैसे ले जाने का झंझट नहीं

जौहरी बाजार में ज्वैलरी खरीदने आए राकेश सोडानी कहते हैं कि पहले डेबिट और मोबाइल वॉलेट से खरीदारी करने में डरता था, लेकिन बैंककर्मियों ने इस बारे में समझाया, उसके बाद से बड़ा लेनदेन ऑनलाइन करना ही शुरू कर दिया था। इसका फायदा यह हुआ कि पैसा साथ ले जाने का झंझट ही खत्म हो गया। दौसा से आतिशबाजी खरीदने आए अवधेश शर्मा बताते हैं कि पहली बार है कि मैं एक रुपया नगद लेकर नहीं आया। 50 हजार रुपए से अधिक की खरीदारी की और बैंक के मोबाइल वॉलेट से भुगतान कर दिया।

यह भी पढें :करवाचौथ : सज गया बाजार, त्योहार का इंतजार

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की सबसे ज्यादा खरीदारी
त्योहारी सीजन के बाजार की बात करें तो लोग सबसे ज्यादा खरीदारी इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की करते हैं। इन पर मिलने वाले ऑफर और डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ऑफर के अतिरिक्ति भी छूट मिलती है। यही वजह है कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में ग्राहक प्लास्टिक मनी का ज्यादा उपयोग कर रहे हैं।

यह भी पढें :मिट्टी के दीयों के लौटे दिन, चायनीज झालर से उकताए लोग


...तो लगवा ली स्वैप मशीन
दुकान कपड़ों की हो या फिर परचूनी की। यहां पर भी लोग एक बार मोबाइल वॉलेट या फिर डेबिट-के्रडिट कार्ड से पैसा देना ही पसंद करते हैं। कपड़ा व्यापारी अशोक अग्रवाल कहते हैं कि जब भी कोई ग्राहक 1000 रुपए से ऊपर की खरीदारी करता तो डेबिट कार्ड से भुगतान करने की बात कहता। इसको देखते हुए दुकान पर स्वैप मशीन लगवाई है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग