23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर-घर राशन पहुंचाने का उठाया बीड़ा

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक सेल्समैन महादेव वराड़े ने नई पहल की है। उनके वार्ड में बुजुर्ग और असहाय व्यक्तियों को परेशान नहीं होना पड़ता है, क्योंकि वह स्वयं राशन लेकर उनके घरों तक पहुंचते हैं। सेल्समैन की इस अनूठी पहल के चलते जिलाधिकारी दीपक आर्य ने इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू करने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amit Kumar Garg

•

Updated: 31 Aug 2019, 4:11 PM IST

घर-घर राशन पहुंचाने का उठाया बीड़ा

घर-घर राशन पहुंचाने का उठाया बीड़ा

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक सेल्समैन महादेव वराड़े ने नई पहल की है। उनके वार्ड में बुजुर्ग और असहाय व्यक्तियों को परेशान नहीं होना पड़ता है, क्योंकि वह स्वयं राशन लेकर उनके घरों तक पहुंचते हैं। सेल्समैन की इस अनूठी पहल के चलते जिलाधिकारी दीपक आर्य ने इस व्यवस्था को पूरे जिले में लागू करने का निर्णय लिया है। कुछ लोग स्वयं राशन की दुकान पर सामान लेने नहीं जा पाते हैं। बढ़ती उम्र के कारण उनकी उंगली या अंगूठे का निशान पीओएस मशीन पर नहीं आ पाता है। बालाघाट शहर में वार्ड क्रमांक एक की राशन दुकान के सेल्समैन महादेव वराड़े बताते हैं कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन की दुकान से 650 कार्डधारक उपभोक्ताओं को मिट्टी का तेल, चीनी, गेहूं एवं नमक का वितरण किया जाता है।
राशन दुकान की उपभोक्ता मूंगा बाई शेंडे का राशन कार्ड में अकेला नाम है और वे पैरों में चोट के कारण उचित मूल्य दुकान नहीं जा सकती हैं। इस स्थिति में राशन उनके घर तक पहुंचा दिया जाता है। पहली बार इस तरह की पहल से वे खुश है। वह उम्मीद करती है कि इस सुविधा का उन्हें आगे भी लाभ मिलता रहेगा। ललिता बाई गनवीर भी वृद्ध होने के चलते अपना राशन लेने उचित मूल्य दुकान पर नहीं जा पाती है, लेकिन अब उन्हें घर पर ही राशन मिल रहा है। इन दोनों उपभोक्ताओं की तरह ऐसे अन्य ग्राहक भी है, जिन्हें सेल्समैन महादेव वराड़े घर जाकर नियमित रूप से राशन प्रदान कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग