मोदी की सभा में आ रही यात्रियों की बस आ गई रही गोलियों की चपेट में
आपको बता दें कि नागौर जिले में फलोदी मार्ग पर लक्ष्मण नगर के पास बीती रात करीब 10 बजे अचानक दो गुटों में फायरिंग होने लगी। फायरिंग की चपेट में आने से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गैंगवार के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जयपुर प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में जैसलमेर से गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ। जोधपुर जिले के भोजासर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर के पास पहुंचे उस समय दो पक्षों में फायरिंग चल रही थी, उसी दौरान सड़क से गुजर रही काफिले की बस में बैठे लोगों को लोहे व कांच के टुकड़े लग गए। इसी दौरान गैंगवार में एक पक्ष एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे वहां के नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।