
Atal Bhujal Yojana : अटल भूजल योजना से बदलेंगे हालात
अटल भूजल योजना से बदलेंगे हालात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात राज्यों के 8350 से अधिक ग्राम पंचायतों के भूजल को दुरुस्त करने वाली अटल भूजल योजना की बुधवार को यहां शुरुआत की।
मोदी ने राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि अटल भूजल योजना से महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के भूजल का उठाने में बहुत मदद मिलेगी। इन सात राज्यों के 78 जिलों में 8,350 से ज्यादा ग्राम पंचायतों में भूजल की स्थिति में सुधार होगा। मोदी ने कहा कि पंचायतों में भूजल की स्थिति बहुत ही ङ्क्षचताजनक है। इसका बहुत बड़ा खामियाजा वहां के लोगों को उठाना पड़ता है। लोगों को इन दिक्कतों से मुक्ति मिले, जल स्तर में सुधार हो इसके लिए हमें जागरूकता अभियान चलाने होंगे। उन्होंने कहा कि इससे वाजपेयी जी का सपना पूरा हुआ। पानी का विषय अटल जी के दिल के काफी करीब था। पानी का संकट सबके लिए चिंता का विषय है।
Published on:
25 Dec 2019 06:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
