मोदी और गहलोत का वायरल हो रहा ये फोटो सीएम वसुंधरा राजे के पदग्रहण समारोह का है। बता दें कि 2013 चुनावों में राजस्थान की जीत के बाद सीएम पदग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को गले लगाया था। साल 2013 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। दरअसल, यह वाकया राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया के सीएम पद शपथ ग्रहण समारोह का था। इस दौरान मोदी और गहलोत की मुलाकात के बाद किसी बात पर मोदी ने गहलोत को गले लगा लिया था। इसके साथ ही अशोक गहलोत कांग्रेस के ऐसे अकेले नेता हैं, जिनको पीएम मोदी ने गले लगाया हो!