3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में PM मोदी की होगी तीन सभाएं! कहां- कहां होंगी ये प्रदेश नेतृत्व करेगा तय

PM Modi Visit Rajasthan : राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों पर प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेता आएंगे। इस बार प्रदेश भाजपा के नेताओं से यह पूछा गया है कि वे यह बताएं कि पीएम मोदी की सभाओं की कहां- कहां जरूरत है।

less than 1 minute read
Google source verification
pm_moi_public_meeting.jpg

PM Modi Visit Rajasthan : राजस्थान में पहले चरण की बारह सीटों पर प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य नेता आएंगे। सभाओं का प्रकार क्या होगा? यह जल्दी तय होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी की सभाओं पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इस बार प्रदेश भाजपा के नेताओं से यह पूछा गया है कि वे यह बताएं कि पीएम मोदी की सभाओं की कहां- कहां जरूरत है।

इसके बाद पार्टी के बड़े नेता दिल्ली में बैठकर यह तय करेंगे कि कहां-कहां पीएम की सभाएं होंगी। बताया जा रहा है कि पहले चरण की सीटों पर प्रचार के लिए प्रदेश भाजपा पीएम मोदी की दो से पांच सभाएं मांग सकती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में प्रचार करने जुटेंगे BJP के ये बड़े दिग्गज नेता, कांग्रेस भी इस दिन करेगी घोषणा पत्र जारी

क्लस्टरवार होंगी पीएम की सभाएं

भाजपा ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को आठ क्लस्टर में बांटा है। सात क्लस्टर में तीन- तीन लोक सभाएं और एक क्लस्टर में चार लोकसभा सीट शामिल है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की जो सभाएं होंगी, वह भी क्लस्टरवार ही होंगी। पार्टी की कोशिश है कि पीएम की एक सभा के जरिए कम से कम तीन लोकसभा क्षेत्र कवर हों। पार्टी एक सभा में तीन लोकसभा क्षेत्रों की 12 से 15 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। प्रदेश में एक लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हिस्ट्रीशीटर ने बेटी को ऐसे बनाया थानेदार, ट्रेनी SI के बाद अब पिता गिरफ्तार